जसपुर: दिल्ली से चोरी गई कार के साथ जसपुर का युवक दबोचा
जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने जसपुर के एक युवक को दिल्ली से चोरी की गई कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमियावाला के पास उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बार्डर पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से चोरी हुई कार को ले जाते मोहल्ला चांद मस्जिद निवासी शैफ अली उर्फ मोनू पुत्र रईस को गिरफ्तार किया।
पूछताछ करने पर बताया कि कार दिल्ली से आशिफ के साथ चोरी की थी और कार की पहचान छुपाने के लिए नम्बर प्लेट बदल दी थी। दिल्ली पुलिस से संपर्क करने पर कार की चोरी का मुकदमा दर्ज बताया। आरोपी ने अपने साथी आशिफ के साथ कार चोरी करना कुबूल किया।
बताया कि आशिफ गाड़ी की चाबियां बनाने का काम करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार चोरी के मामले में फरार आसिफ पुत्र उस्मान जसपुर सरकारी अस्पताल के पीछे ईदगाह रोड का निवासी है। उसकी चाबी बनाने की दुकान जसपुर के लपकना नदी के पुल के पास है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू, अनिल जोशी, कौशल भाकुनी, सिपाही अवधेश कुमार, अनुज वर्मा शामिल रहे।
