काशीपुर: पूर्व तहसीलदार की पत्नी की हादसे में मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अपने नाती के स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे पूर्व तहसीलदार की पत्नी स्कूटी से छिटककर गिर पड़ी। इस दौरान बस की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

उपचार के लिए उनको तत्काल एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूर्व तहसीलदार मनोरथ अपनी पत्नी लीला जोशी निवासी रम्पुरा के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे।

जैसे ही वह आलू फार्म के निकट पहुंचे। तभी उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी उनकी पत्नी छिटककर गिर पड़ी और एक बस के चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार