जापान के PM Fumio Kishida अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को क्रोनिक साइनसिसिस (नाक सर्जरी) के इलाज के लिए शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जापानी मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

एनएचके ब्रॉडकास्टर ने बताया कि  किशिदा ने आज सुबह टोक्यो के शिनागावा शहर के एक अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनकी इंडोस्कोपिक सर्जरी की जाएगी। इस दौरान, उनकी ड्यूटी अस्थायी रूप से जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो द्वारा निभाई जाएगी।

जारी रिपोर्ट के अनुसार, किशिदा की सर्जरी के बाद अगर तबीयत में जल्द सुधार दिखाई देता है, तो उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी जाएगी और वे अपने आधिकारिक निवास पर लौटकर, 13 फरवरी से अपना काम फिर से शुरू कर देंगे।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: IMF की शर्तों के अनुरूप बिजली पर लगाया नया Tax, पाक सरकार को राजस्व मिलने की उम्मीद

संबंधित समाचार