कर्नाटक का जनवरी में 6,085 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक ने इस साल जनवरी में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत रिकॉर्ड 6,085 करोड़ रुपये का संग्रह किया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में इस रिकॉर्ड कर संग्रह का श्रेय सुधारों, निगरानी और करदाताओं के बेहतर अनुपालन को दिया। बोम्मई ने कहा, इस महीने जीएसटी के तहत रिकॉर्ड 6,085 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ। कर्नाटक जीएसटी कर संग्रह के मामले में 30 प्रतिशत की सबसे ज्यादा वृद्धि दर वाला राज्य बना हुआ है। उन्होंने कहा, यह रिकॉर्ड संग्रह सुधारात्मक कदमों, निगरानी, सुधरती अर्थव्यवस्था और करदाताओं के बेहतर अनुपालन के कारण हुआ। राजस्व में इस वृद्धि से सरकार इस साल बेहतर बजट पेश कर सकेगी।

ये भी पढ़ें- सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 15.67 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

 

संबंधित समाचार