काशीपुर: दहेज के लिए गला दबाकर मारने के प्रयास का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


काशीपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने दहेज में एक लाख रुपये व बाइक न लाने पर ससुरालियों पर गला दबाकर मारने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने  तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना आईटीआई निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह नवंबर 2021 को मोहल्ले के ही शादाब के साथ हुआ है। शादी के कुछ समय बाद पति व उसके ससुराली कम दहेज लाने को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि 19 अक्टूबर 2022 को उसके पति व ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ें: काशीपुर: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

 

संबंधित समाचार