हल्द्वानीः तेलंगाना की कंपनी ने व्यापारी से लाखों ठगे, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अंमृत विचार। तेलंगाना की एक कंपनी ने शहर के व्यापारी से लाखों की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

शुभम वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी द्वारिकापुरी कालोनी कुसुमखेड़ा में शिव शक्ति इंटरप्राइजेज नाम से दुकान है। शुभम ने चेरलापप्पा मलकजगिरी तेरंगानी की एसएएस फूड्स पर 11 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने वर्ष 2020 में उन्हें उत्तराखंड का सुपर स्टॉकिस्ट बनाया था, लेकिन फिर अचानक तेलंगाना की कंपनी ने अपना काम हल्द्वानी में बंद कर दिया। जिसके चलते शुभम के 11 लाख रुपये सेअधिक रुपए फंस गए। 

संबंधित समाचार