विपक्षी दलों को देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए: तेजस्वी यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। बिहार के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों को देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए ताकि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंका जा सके। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। यादव ने कहा, हमारा मानना है कि क्षेत्रीय पार्टियां जहां भी मजबूत हों, उन्हें एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहिए। 

ये भी पढे़ं- राष्ट्रपति का कृषि वैज्ञानिकों से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और पारिस्थितिकी संतुलन का आह्वान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि सभी विपक्षी पार्टियों को चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। दिन के दौरान पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे राजद नेता ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। सोरेन ने ट्वीट किया, बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री, भाई तेजस्वी यादव जी से अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान देश और राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

यादव झारखंड में राजद का जनाधार मजबूत करने के इरादे से राज्य पहुंचे थे और वह रांची के हरमू इलाके में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए यहां हवाई अड्डा पहुंचे। उल्लेखनीय है कि राजद झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली सरकार में घटक है और 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में उसका केवल एक विधायक है। 

ये भी पढे़ं- विदेशी आक्रांताओं के नाम वाले स्थानों के पुनर्नामकरण आयोग गठित करने को लेकर याचिका दाखिल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका