UP GIS 2023: समापन समारोह में आज राष्‍ट्रपत‍ि मुर्मू होंगी शाम‍िल, सीएम योगी देंगे कुल निवेश की जानकारी

UP GIS 2023: समापन समारोह में आज राष्‍ट्रपत‍ि मुर्मू होंगी शाम‍िल, सीएम योगी देंगे कुल निवेश की जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहे तीन द‍िवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समापन समारोह में आज रविवार को राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू ह‍िस्‍सा लेंगी। जानकारी के मुताबिक राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिन के यूपी दौरे पर लखनऊ पहुंच रही हैं। राष्‍ट्रपति दोपहर बाद यूपीजीआइएस के समापन-सत्र में शामिल होंगी इसके बाद राष्‍ट्रपत‍ि मुर्मु अपने सम्‍मान में यूपी सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

वहीं न‍िवेश के इस महाकुंभ में निवेश का आंकड़ा 35 लाख करोड़ रुपये से ऊपर भी पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जीआइएस के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में निवेशकों के महाकुंभ में आए कुल निवेश को साझा करेंगे। बता दें कि जीएसआइ के उद्घाटन सत्र तक राज्य सरकार को 32.92 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे।

वहीं, रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 75 हजार करोड़ और हिंदुजा ग्रुप ने 25 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की थी। शुक्रवार शाम तक ही जीआइएस के माध्यम से आने वाला निवेश का आंकड़ा 33.92 लाख करोड़ को पार कर गया था।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आज
सुबह 10.45 से 11.15 तक

दधीचि हाल : यूनाइटेड किंगडम पार्टनर कंट्री सत्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे उपस्थित।

सुबह 10.00 से 11.15 तक
व्यास हाल : यूपी द इमर्जिंग वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक्स हब आफ इंडिया विषय पर सत्र। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश रहेंगे मौजूद।

भारद्वाज हाल : यूपी अपार्चुनिटी इन एक्साइज एंड शुगर इंडस्ट्री विषय पर होगी चर्चा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे मुख्य अतिथि।

वशिष्ठ हाल : अपार्चुनिटी इन फारेस्ट एंड एलाइड सेक्टर पर सत्र।

सुबह 11.45 से एक बजे तक
व्यास हाल : री-इमेजिंग सिटीज एज ग्रोथ सेंटर फार न्यू उत्तर प्रदेश। सत्र में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी होंगे मुख्य अतिथि।

भारद्वाज हाल : डिकोडिंग द इनवेस्टमेंट पोटेंशियल आफ द सपोर्ट सेक्टर इन उत्तर प्रदेश। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रहेंगे।

वशिष्ठ हाल : री-इवेंटिंग स्किल डवलपमेंट इको सिस्टम इन उत्तर प्रदेश विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहेंगे।

दो से 3.30 बजे तक
व्यास हाल : ट्रांसफार्मिंग फायनेंशियल लैंडस्केप इन उत्तर प्रदेश, ए बैंकर्स राउंड टेबल। राज्य सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना रहेंगे।

दधीचि हाल : मीडिया एंड एंटरटेंमेंट द इंडियन डिजिटल ग्रोथ स्टोरी विषयक सत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहेंगे।

भारद्वाज हाल : डिकोर्डिंग नेशनल एजुकेशन पालिसी-2022 पर चर्चा होगी।

समापन समारोह शाम चार से 5.15 बजे
वाल्मीकि हाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी समापन समारोह की मुख्य अतिथि। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद।

यह भी पढ़ें:-बांदा: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती