बागपत में नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत। बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने के बाद दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: Congenital Heart Disease से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत !, SGPGI में होगा इलाज

बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) युवराज सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मिली तहरीर में बिजरौल गांव के निवासी आरिफ(18) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता अभियुक्त को पहले से जानती है।

सीओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी अभियुक्त आरिफ के खिलाफ बड़ौत पुलिस थाने में पॉक्‍सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना शुक्रवार रात की बतायी गयी है।

ये भी पढ़ें - BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला बने राज्यपाल, मिली हिमाचल प्रदेश की कमान, फागू चौहान पहुंचे मेघालय

संबंधित समाचार