लालकुआंः 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। लालकुआं में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि जवाहर नगर निवासी अरुण प्रकाश के 13 वर्षीय पोते प्रथम कुमार की दो दिन पहले तबियत खराब हुई थी।

तबियत खराब होने के बाद स्थानीय लेवल पर उपचार करवाया गया। लेकिन किसी प्रकार का फायदा न मिलकर सोमवार की सुबह तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सुशीला देवी अस्पताल में भर्ता कराया गया। 

परिजनों ने बताया कि प्रथम कुमार की जांच के बाद पता चला कि इसको कोल्ड डायरिया के लक्षण हैं। इलाज शुरु किया गया लेकिन इलाज के कुछ घंटे बाद ही प्रथम की सांसे थम गईं। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा लेकिन परिजनों ने एसडीएम से मुलाकात कर पोस्टमार्टम न कराने की अपील की। इस पर एसडीएम के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

संबंधित समाचार