किच्छा: कच्ची शराब व उपकण बरामद, आरोपी फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। कच्ची शराब बनाने की भट्टी संचालित होने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर करीब 75 लीटर अवैध शराब व उपकरण कब्जे में लिए। आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को रविवार रात को सूचना मिली कि जीरोबंदा-सूर्यनगर तिराहे के निकट कश्मीर सिंह अवैध रूप से कच्ची शराब बनाता है।

पुलिस टीम ने सूर्यनगर स्थित गन्ने के खेत में लगाई गई अवैध शराब भट्टी पर छापा मारा। आरोपी अंधेरों में खेतों के रास्ते भाग गया। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की पहचान जीरोबंदा-सूर्यनगर निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

 

संबंधित समाचार