खटीमाः गोवंश के मिले अवशेष, क्षेत्र में सनसनी, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नदन्ना नहर के किनारे गो वंशीय पशुओं के चार सिर व 10 पैर, 4 खाल मिलने से हड़कंप मच गया। चकरपुर चौकी पुलिस ने खेत से अवशेषों को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पशु चिकित्साधिकारी ने गो मांस होने की तस्दीक की है। 
 
चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई प्रियांशु जोशी को नदन्ना नहर किनारे गो वंशीय मांस पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक किसान के खेत में गेहूं की फसल टूटी व खोजबीन करने पर सड़क से लगी नहर में घास के बीच मांस नजर आया। 

टीम को मौके पर गो वंश के 4 सिर, 10 पैर, 4 खाल बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया सभी सिर, पैर, खाल किसी गोवंशीय पशु का होना प्रतीत हुआ। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद खटीमा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा को फोन से सूचना दी गई। पशु चिकित्साधिकारी ने मांस का नमूना लिया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार