रामनगर: खनन माफियाओं ने किया वन विभाग की टीम पर पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर कोसी नदी में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं द्वारा दबंगई दिखाते हुए जमकर पथराव कर दिया गया इतना ही नहीं खनन माफियाओं द्वारा वन विभाग द्वारा अवैध खनन में कब्जे में लिए गए दो वाहनों को भी जबरन छुड़ा लिया।

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एसडीओ प्रदीप धौलाखण्डी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कोसी नदी के बंजारी प्रथम गेट पर अवैध खनन रोकने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर गई थी।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि मौके पर चार अज्ञात लोगों द्वारा वन विभाग की टीम पर जमकर पथराव कर दिया गया जिसमें विभाग का सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा वाहन में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई कोतवाल ने बताया कि खनन माफियाओं द्वारा वन विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन में पकड़े गए दो वाहनों जबरन छुड़ा लिया गया और यह वाहन खनन माफिया अपने साथ ले गए उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

संबंधित समाचार