काशीपुर: जीजा ने दी साले को मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। शादी के दिन एक सिरफिरे दामाद ने अपने साले को गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी तहरीर में टांडा चौकी निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पुत्र की 16 फरवरी को शादी है।

उसके दामाद ने शादी के दिन उसके पुत्र को गोली मारने की धमकी दी है। उसने बताया कि इससे पूर्व भी उनका दामाद उसके घर पर कई बार आकर मारपीट व गाली-गलौज कर चुका है। जिसकी उन्होंने मोबाइल में वीडियो भी बनाई है। उसे डर है कि दामाद शादी वाले दिन किसी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार