लखनऊ : गोमतीनगर से चलेगी पाटलीपुत्र अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा,सफर होगा सुहाना

अमृत विचार, लखनऊ। गोमतीनगर से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पाटलीपुत्र अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर स्टेशन से होगा । इस ट्रेन को विस्तार दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पीके सिंह के मुताबिक रेल यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए 03219/03220 पाटलीपुत्र-अयोध्या कैंट स्पेशल को गोमतीनगर तक यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है।

यह ट्रेन 17 फरवरी से चलेगी । 03219 पाटलीपुत्र-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा अयोध्या कैंट के स्थान पर गोमतीनगर पर समाप्त करेगी। इसी प्रकार 18 फरवरी से चलने वाली 03220 अयोध्या कैंट-पाटलीपुत्र स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा अयोध्या कैंट के स्थान पर गोमतीनगर से शुरु करेगी। 03219 पाटलीपुत्र-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन अयोध्या कैंट से सुबह 6.40 बजे प्रस्थान करके पूर्वाहन 11.00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : बांदा : भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की ट्रक से कुचलकर मौत

संबंधित समाचार