हरदोई : जूडो प्रतियोगिता में बेटियों ने लहराया परचम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जीता गोल्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की उन्नाव में हुई जूडो प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कछौना की छात्राओं ने 3 गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हासिल कर होनहार होने का सबूत दिया। बीएसए डा.विनीता ने कहा है कि छात्राएं इसी तरह अपनी मेहनत और लगन से ज़िले का नाम रोशन करें।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की उन्नाव में चल रही जूडो प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कछौना की छात्राएं कोच आलोक गुप्ता और सहायक कोच पूनम अवस्थी की गाइडलाइन पर चलते हुए होनहार होने का सबूत दिया। वहां की छात्रा नैंसी ने 20 किलोग्राम में गोल्ड,अलीना ने 30 किलोग्राम में गोल्ड और छात्रा आरती ने 35 किलोग्राम में गोल्ड मेडल हासिल किया।

इसी तरह छात्रा काजल ने 25 किलोग्राम में सिल्वर और आरती ने 45 किलोग्राम में सिल्वर मेडल जीता है। पहले दिन ही इन होनहार छात्राओं ने तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हरदोई की झोली में डाल दिए। बीएसए डा.विनीता ने होनहार छात्राओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि छात्राओं की तरह छात्र भी अपनी मेहनत और लगन से इसी तरह ज़िले का नाम रोशन करें। डीसी बालिका शिक्षा ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि को सराहा है।

यह भी पढ़ें : गोंडा : गेंहू की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

संबंधित समाचार