गरमपानी: सर्दी, जुकाम, बुखार के बढ़ते मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

81 आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम की तय की गई जिम्मेदारी

गांवों से रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा मॉनिटरिंग के निर्देश किसी भी स्थिति से निपटने को सभी तैयारियां पूरी किए जाने का दावा

गरमपानी, अमृत विचार। एक के बाद एक गांवों में लोगों के सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में आकर बीमार पड़ने से अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बेतालघाट  ब्लॉक की सभी आशा कार्यकर्ताओं को व सभी एएएनम को रोजाना रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कहा कि गांवों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। बीते दिनों बेतालघाट के गरजोली गांव के कई परिवारों के बीमार पड़ गए। पड़ोसी ताड़ीखेत ब्लॉक के तिपोला गांव में भी 60 से ज्यादा ग्रामीणों के सर्दी, जुकाम बुखार की चपेट में आने से हड़कंप मचा हुआ है हालांकि चिकित्सक इसे मौसम बदलाव का एक कारण मान रहे हैं। फिर भी एहतियातन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

बेतालघाट ब्लॉक की विभिन्न गांवों में तैनात करीब 81 आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश पंत के अनुसार सभी आशाओं व एएनएम को गांवों का दौरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा रोजाना मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्रो से भी रिपोर्ट मुहैया कराने को कहा गया है। चिकित्सा प्रभारी ने दावा किया है कि किसी भी स्थिति से निपटने को सभी तैयारियां चाक-चौबंद कर ली गई है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा