हल्द्वानी: चलती ट्रेन से महिला का बैग ले उड़ा चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रेन से दिल्ली जा रही एक महिला का बैग चोर ने उड़ा लिया। चोर बैग चोरी करने के बाद चलती ट्रेन से कूद गया। मामले में जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी पुलिस के अनुसार बाजपुर निवासी प्रतिमा पत्नी हीरा सिंह बाजपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में चढ़ी और सामान के साथ शीट पर बैठ गई। जैसे ही ट्रेन चलने लगी उनके पास बैठे एक बदमाश ने उनका हैंडबैग उठाया और चलती गाड़ी से कूद गया। बैग में सोने के आभूषण व नगदी थी।

संबंधित समाचार