हल्द्वानी: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी साक्षी दुम्का
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्राम दुम्काबंगर उमापति निवासी साक्षी दुम्का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं हैं। साक्षी की सफलता पर परिवारजनों में खुशी का माहौल है। साक्षी के पिता गोपाल दत्त दुम्का भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। उनकी माता सावित्री दुम्का ग्रहणी हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कमांड हॉस्पिटल कोलकाता से पूरी की। उन्होंने अपने बैच को टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी पहली पोस्टिंग आर्मी हॉस्पिटल आरआर दिल्ली में होगी।
