बागेश्वर: कपकोट का सुकुंडा ताल होगा विकसित

Amrit Vichar Network
Published By Shweta Kalakoti
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट के सुकुंडा ताल को विकसित करके इसे पर्यटन मानचित्र में शामिल किया जाएगा। यह ताल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा साथ ही जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 60 लाख 38 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है जिसमें से 36 लाख 23 हजार की प्रथम किश्त जारी कर दी है। 

बात दें कि जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में यापार संभावनाएं हैं जिसमें सरकारों द्वारा उचित ध्यान न देने के कारण अब भी नए पर्यटक स्थल अपेक्षा के अनुसार विकसित नहीं हो पा रहे हैं। इधर जनता की लंबी मांग के बाद विगत माह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुकुंडा ताल में पर्यटन की संभावना को देखते हुए इसके संरक्षण व सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी जिसके तहत शशन ने कारीदायी संस्था द्वारा गठित प्राकलन के अनुसार कुल 60 लाख 38 हजार की योजना को स्वीकृत कर दिया गया है।

जिसमें से प्रथम किश्त के रूप मरें 36 लाख 23 हजार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए स्वीकृत कर दी है। पोथिंग स्थित सुकूंडा ताल के लिए धनराशि स्वीकृत करने से क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि इसस कार्य को शीघ्र संपादित किया जाएगा। तालाब के सौंदर्यीकरण के बाद क्षेत्र में प्रयतकों की आवाजाही बदेगी तथा इससे क्षेत्र में रोजगार के साधन भी विकसित होंगे।     

 

संबंधित समाचार