काशीपुर: यात्रीगण कृपया ध्यान दें कल काशीपुर-कासगंज विशेष ट्रेन बदायूं तक चलेगी
काशीपुर, अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल पर बदायूं-उझानी रेलखंड के बीच एक अंडरपास के निर्माण के चलते काशीपुर-कासंगज चलने वाले ट्रेन बदायूं तक चलेंगी, जबकि बदायूं-कासगंज तक निरस्त रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर मंडल पर बदायूं-उझानी रेलखंड के मध्य समपार संख्या 280 सी पर सीमित ऊंचाई वाला पुल (अंडरपास) का निर्माण होना है। इसके लिए 17 फरवरी को 9.40 से 3.10 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा।
जिसके चलते काशीपुर से कासगंज के मध्य चलने वाली विशेष ट्रेन संख्या 05335 शार्ट टर्मिनेट होकर 17 फरवरी को काशीपुर से बदायूं तक चलेगी, जबकि यह गाड़ी बदायूं से कासगंज के मध्य निरस्त रहेगी। कासगंज से काशीपुर के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 05336 शॉर्ट ओरिजनेट होकर 17 फरवरी को बदायूं से काशीपुर तक चलेगी, जबकि यह गाड़ी कासगंज से बदायूं के मध्य निरस्त रहेगी।
कासगंज से बरेली सिटी के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 05337 शॉर्ट ओरिजनेट होकर 17 फरवरी को बदायूं से बरेली सिटी तक चलेगी, जबकि यह गाड़ी कासगंज से बदायूं के मध्य निरस्त रहेगी।
