नैनीताल: माल रोड से साइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। माल रोड से चोरी तीन साइकिलों के मामले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर साइकिलें बरामद कर ली हैं।
 

बुधवार को बूचड़खाना तल्लीताल निवासी अशद अली ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह माल रोड पर पर्यटकों को किराये पर साइकिल उपलब्ध कराने का कार्य करता है। मंगलवार रात अनामिका ट्रैवल्स के समीप पार्क तीन साइकिलें चोरी हो गईं।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को साइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गुरुवार को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रूसी बाईपास में मल्लीताल निवासी मुकेश कुमार, गौरव आर्य व मयंक कुमार के पास से चोरी की तीन साइकिलें बरामद हुईं हैं।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने साइकिल चोरी की थीं। जो बुधवार को हनुमानगढ़ी के जंगल में छिपाई थी। वे बृहस्पतिवार को साइकिल बेचने हल्द्वानी जा रहे थे।

संबंधित समाचार