बरेली: दबंगों ने किसान के घर पर की फायरिंग, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हाफिजगंज क्षेत्र में दबंगों ने एक किसान के घर के बाहर फायरिंग की और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। फायरिंग में एक महिला बाल बाल बच गई। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिठौरा स्थित साहूकारा में बुधवार की देर रात तेजपाल के मकान के बाहर आलोक गंगवार ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी।

तेजपाल की पत्नी नीलम ने बताया कि उसके घर में 8 महीने से उसकी एक रिश्तेदार दुर्गा देवी रह रही हैं। उनका पोता उनकी हत्या करके संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से 4 खोखे बरामद हुए।

यह भी पढ़ें- बरेली: घर पर आओ... कर दूंगा सारा भुगतान, ठेकेदार की पत्नी से निगम के अधिशासी अभियंता ने की बदतमीजी

संबंधित समाचार