लखनऊ : चोरी की बिजली से जगमगा रहा था बहुमंजिला भवन
अमृत विचार, लखनऊ। सआदतगंज स्थित मंसूर नगर में एक बहुमंजिला भवन चोरी की बिजली से जगमगा रहा था। परिसर में मीटर से केबल डालकर आठ किलोवाट की बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली विभाग ने उपभोक्ता के परिसर में छापा मार कर मामले का खुलासा करते हुए कनेक्शन काट कर मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला लेसा के नूरबाड़ी उपकेंद्र का है। उपखंड अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि मंसूर नगर निवासी दानिस अहमद की बहुमंजिला भवन में एक किलोवाट का कनेक्शन दिया गया था किंतु उपभोक्ता मीटर से केबल जोड कर आठ किलोवाट का उपयोग कर रहा था। उन्होंने बताया कि चोरी की राशि 14 लाख 20 हजार निर्धारित की गई है।
संविदा कर्मी पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
चौपटिया के संविदा कर्मचारी पर उपभोक्ता से सुविधा शुल्क मांगने का अरोप लगाया है। संविदा कर्मी हसीन, प्रदीप और इमरान उपभोक्ता प्रत्यूष द्विवेदी से बिल सुधार के नाम पर बीस हजार रूपये मांग रहे थे। सुविधा शुल्क न देने पर उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत मध्यांचल के एमडी भवानी सिंह खगारौत से की है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : 48 घंटे में पांच डिग्री बढ़ा तापमान, अगले दो दिन दिखेगा कोहरे का असर
