Uttarakhand : पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने सीएम को पत्र लिखकर किया बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का आग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली/देहरादून, अमृत विचार। पूर्व कानून मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि सर्वदलीय बैठक या किसी अन्य स्तर पर बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में न्याय संगत कार्रवाई की जाये।

आपको बता दें कि पूर्व कानून मंत्री ने विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को बहाल करने की पैरवी की है। बर्खास्त कर्मचारियों ने पूर्व कानून मंत्री को पत्र लिखकर उनके साथ हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे भी लग रहा है कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है।

पत्र में लिखा है कि एक ही राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है। उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बहाल कर न्याय करेंगे। 

एक ही राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है। उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बहाल कर न्याय देंगे। 

संबंधित समाचार