Video: रीना तुम थाने जाओ, मेरे घर मत आना- पति ने सऊदी अरब से फोन पर अब तीसरी पत्नी को दिया तीन तलाक
बहराइच, अमृत विचार। जिले के घासीपुर निवासी एक युवक ने पत्नी से बात करते हुए तीन तलाक दे दिया। साथ ही उसने फोन पर कहा कि रीना तुम थाने जा रही हो जाओ, आज के बाद मेरे घर में प्रवेश न करना। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी महिला का विवाह फखरपुर थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव निवासी जुबेर के साथ 10 माह पूर्व हुआ था। महिला का कहना है कि शादी के 15 दिन बाद ही पति सऊदी अरब चला गया। ससुराल में ससुर अमीरुद्दीन, सास साकरा के अलावा चार ननद उसे परेशान कर रही हैं। साथ ही ससुर के साथ अन्य लोग मारपीट करते हैं।
बहराइच:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 17, 2023
रीना तुम थाने जाओ मेरे घर मत आना बोल पति ने दिया तीन तलाक
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर दी है
पीड़िता का आरोप- अभी तक पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा दर्ज pic.twitter.com/mvC1UQAnvA
महिला जब इसका शिकायत करने थाने जाने लगी तो पति ने सऊदी अरब से फोन किया। साथ ही कहा कि थाने जाओ, वापस घर न आना। इसके बाद पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। महिला ने तलाक न मानते हुए घर जाने की बात कही। इसके बाद थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। थाने पहुंचकर मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर रहे हैं।
तीसरी पत्नी को दिया तलाक
फखरपुर थाना क्षेत्र के घासीपुर निवासी युवक ने तीसरी पत्नी को तलाक दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पूर्व भी जुबेर दो महिलाओं को तलाक दे चुका है।
