Love Couple Suicide : कानपुर में शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के साथ चुनी मौत की राह, 26 फरवरी को युवती की होनी थी शादी
Love Couple Suicide कानपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान।
Love Couple Suicide कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की 26 फरवरी को शादी होनी थी। प्रेमी पहले से ही शादीशुदा था।
कानपुर, अमृत विचार। Love Couple Suicide गुरुवार देर रात पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दी नगर के अरावली भवन सी ब्लॉक में युवक और युवती के शव एक ही फांसी के फंदे पर लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फॉरेंसिक के साथ घटना के साक्ष्य जुटाए।
सूचना पर पहुंचे एसीपी पनकी ने जांच शुरू की। आसपास के लोगों में मृतक युवक युवती के प्रेमी युगल होने की चर्चा है। उन लोगों के अनुसार प्रेमी के घर पर देर शाम युवती आई थी, इसके बाद दोनों ने एक साथ आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया।
अरावली भवन निवासी (34) वर्षीय मोहन सिंह उर्फ मोनू चौहान सात माह पहले फ्लैट में पत्नी राखी और एक बेटी के साथ रहने आया था। मोहन का काफी समय पहले से रतनपुर कालोनी निवासिनी (22 वर्षीय)आरजू शर्मा प्रेम संबंध हो गए। पनकी पुलिस के अनुसार 26 फरवरी को आरजू की शादी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर गुरुवार देर शाम वह मोहन के फ्लैट पहुंची और एक ही फंदे से दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी।
एसीपी पनकी निशंक शर्मा ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध की बात सामने आई है, मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसीपी ने आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी तो मौके पर कई थानों का फ़ोर्स भेज दिया गया।
