बरेली: ऐतिहासिक 163वां रामलीला का होगा 28 फरवरी से शुभारंभ, 19 मार्च को होगा समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्री रामलीला सभा ब्रह्मपुरी बरेली द्वारा नरसिहं मन्दिर बड़ी बमनपुरी में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें उपाध्यक्ष महेश पंडित ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला जो कि होली के अवसर पर संपूर्ण भारत में एकमात्र बरेली जिले में ही होती है। यह तुलसी दास जी द्वारा रचित विनय पत्रिका के आधार पर फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को शुरू होती है और चैत्र कृष्ण त्रयोदशी को रामलीला का समापन होता है। ब्रिटिश शासन काल सन 1861 में शुरू हुई यह रामलीला तब से निरंतर होती चली आ रही है। जिसे सन 2008 में यूनेस्को द्वारा वल्र्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया और सन 2015 में विश्व धरोहर घोषित किया। 

इस रामलीला की खास बात यह है कि इसके अलग-अलग प्रसंगों का मंचन अलग-अलग मोहल्लों में जैसे अगस्त मुनि लीला, अगस्त मुनि आश्रम छोटी बमनपुरी में, केवट संवाद लीला साहूकारा में, मेघनाथ यज्ञ बमनपुरी में व लंका दहन मलूकपुर चौराहा पर होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व प्रसिद्व ऐतिहासिक रामलीला (163 वाँ वार्षिकोत्सव) का शुभारंभ 28 फरवरी 2023 को गणेश पूजन और पताका यात्रा से होगा और 19 मार्च 2023 को श्रीराम राज्यभिषेक के साथ समापन होगा।

इस दौरान श्री रामलीला सभा ब्रह्मपुरी बरेली द्वारा रामलीला के 163 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया जिसके अनुसार ही रामलीला के कार्यक्रम किए जाएंगे। पत्रिका विमोचन में महामंत्री अंशु सक्सेना, राजू मिश्रा, दिनेश दद्दा, उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, राजकुमार गुप्ता, संजीव रस्तोगी मुक्की, कोषाध्यक्ष सुरेश रस्तोगी, सहकोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, शिवम रस्तोगी, पूर्व पार्षद महेश पंडित, सतेन्द्र पांडेय, इंद्रदेव त्रिवेदी, सुरेश कटिहा, सोनू पाठक, महीवाल रस्तोगी, अखिलेश अग्रवाल, विनोद पंडित जी, मीडिया प्रभारी सचिन श्याम भारतीय, सहमीडिया प्रभारी कौशिक टंडन, अशोक गुप्ता, अनमोल रस्तोगी अन्नू, धीरज वैश्य, राधा किशन रस्तोगी, विनोद रस्तोगी व सम्मानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: दहेज के लिए महिला से मारपीट...घर से निकाला, पीड़ित ने SSP से की शिकायत

संबंधित समाचार