नैनीताल: युवती द्वारा वीडियो के जरिए जय श्री राम दल पर की गई टिप्पणी मामले में जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में एक युवती ने वीडियो जारी कर हिन्दू धर्मावलंबियों को जय श्रीराम के नारों के साथ बलात्कार, हत्या और गंदे काम करने वाला बताया। युवती ने अपने व्लोग में सनातन धर्मियों को भगवा आतंकवादी कहा है। इस युवती के खिलाफ हिंदूवादी विचारधारा के लोगों ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार 15 फरवरी को स्मृति नेगी के नाम से ट्विटर में पोस्ट किए गए एक व्लोग में हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए अपशब्द कहे गए। स्मृति नेगी ने फ्लैट्स मैदान में खड़े होकर बनाए गए इस वीडियो में कहा है कि भगवान राम ने अपनी माता के आदेशों का पालन करते हुए तख्त भाई को सौंप दिया।

इसके बाद उसने बोला कि जय श्री राम के नारे लगाने वाले नाटक करते हैं और जय श्री राम का उद्घोष करते हुए खून, बलात्कार और सभी गलत काम करते हैं। इतना ही नहीं, सस्ती लोकप्रियता पाने की इच्छा लेकर वीडियो बनाने वाली इस बेकाबू युवती ने धर्मावलंबियों को भगवा आतंकवादी बोल दिया।उसके इस वीडियो को देखकर आम लोग बहुत आहत हैं। इसलिए इस मामले में सख्त कार्यवाही की जाए।

मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार