खटीमा: बाघ का शव मिलने से मचा हडकंप, प्रजनन काल में आपसी संघर्ष में मारे जाने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नेपाल से सटे खटीमा वन रेंज के नगरा तराई से सटे जंगल में एक 10-12 वर्ष का नर बाघ झाड़ियों में मृत मिला।  वन विभाग की टीम ने बाघ को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नर बाघ की उम्र करीब 10-12 वर्ष आंकी गई है। मौत का कारण अधिक उम्र व प्रजनन काल होने से आपसी संघर्ष की आशंका बतायी जा रही है। बाघ का पोस्टमार्टम कराया गया।
 

बता दें कि वर्तमान में बाघ व गुलदारों का प्रजनन काल चल रहा है। बाघ-गुलदारों के आक्रामक होने के मामले सामने आ चुके हैं। सर्दी के मौसम में नवंबर से फरवरी-मार्च तक प्रजनन काल चलता है। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे रेंज के  नगरा से सटे दक्षिणी बनबसा कंपार्टमेंट संख्या 4 में घनी झाड़ियों में बाघ मृत नजर आया।

सूचना पर एसडीओ संतोष पंत, रेंजर जोशी, वन कर्मी उत्तम सिंह राणा, जीत प्रकाश आदि मौके पर पहुंचे। इधर, देर शाम को डीएफओ संदीप कुमार ने भी खटीमा पहुंचकर जायजा लिया और बाघ के मरने को लेकर जानकारी ली। इसके बाद मृत बाघ को जलाकर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान अनेक वन अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
नोट- फोटो अभी थोड़ी देर में भेजी जा रही है।

संबंधित समाचार