रायबरेली में किसान का बेटा बना ऑडिट अफसर, गांव का नाम किया रोशन
ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। अभावग्रस्त माहौल में रहकर एक होनहार बेटे ने पूरे गांव का नाम रोशन किया है। अल्प जोत किसान के इस बेटे का ऑडिट अफसर पद पर चयन हुआ है। इसका परिणाम आने के बाद पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
क्षेत्र के रैयापुर मजरे कोटिया चित्रा में राजेश कुमार ने अभावग्रस्त माहौल में रहकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। जिसके कारण वह गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए है। उनके पिता राम किशोर मौर्य व माता राम कली घर में थोड़ी खेती में सब्जी उगा कर बच्चो का पालन पोषण किया करते है। फिरोज गांधी रायबरेली से बीएससी करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका ऑडिट अफसर के पद पर चयन हुआ है। बड़े भाई श्याम सुन्दर मौर्य निजी वाहन चलाकर अपनी शिक्षा पूर्ण की और अब इस समय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में आरक्षी के पद पर तैनात हैं।
ये भी पढ़ें - पीलीभीत: परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र को जंगल में ले जाकर पीटा, वीडियो वायरल
