फ्लाइट के वॉशरुम में सिगरेट पी रही थीं 'ऐश्वर्या राय', क्रू मेंबर ने पकड़ लिया, बोलीं- शाहरुख से मिलने गई थी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट के वॉशरुम में एक लड़की सिगरेट पीती पकड़ी गई। लड़की झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है। आरोप है कि लड़की फ्लाइट के वॉशरुम में सिगरेट पी रही थी और क्रु मेंबर ने उसे स्मोकिंग करते हुए पकड़ा। लड़की का नाम ऐश्वर्या राय बताया जा रहा है। उधर आरोपी लड़की ऐश्वर्या का दावा है कि वह मुंबई में शाहरुख खान से मिलने गई थी। वहीं से वापस रांची लौट रही थी।

फिलहाल, पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। माचिस जैसी ज्वलनशील चीजें फ्लाइट में प्रतिबंधित है। माचिस और सिगरेट लेकर फ्लाइट में यात्रा करने वाली ऐश्वर्या ने खुद को ब्लॉगर बताया। ऐश्वर्या ने दावा किया है कि उसने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक ब्लॉग लिखा था। इसी सिलसिले में वह शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई गई थी। हालांकि, उसकी मुलाकात शाहरुख खान से हो सकी या नहीं, इस मसले पर उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया।

ये भी पढें: जयपुर: सिटी पार्क में लगेगी अनूठी प्रदर्शनी, प्रदर्शित किए जाएंगे 500 से अधिक किस्म के गुलाब 

संबंधित समाचार