पीलीभीत: बमरोली के युवक की उन्नाव में हत्या, मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, किया अंतिम संस्कार 

बिलसंडा, अमृत विचार। बमरोली के एक युवक की उन्नाव में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर परिजन उन्नाव पहुंचे और फिर पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव आए। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र को जंगल में ले जाकर पीटा, वीडियो वायरल

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी अजय पाल विश्वकर्मा का 28 वर्षीय पुत्र हंसराम पिछले छह वर्षों से उन्नाव के थाना बीघापुर के गांव परवेशपुर में रहकर कंपाइन चलाने की नौकरी करता था। बताते हैं कि उसी गांव की एक महिला जोकि पहले से ही दो बच्चों की मां थी। हंस राम का प्रेम प्रसंग हो गया।

प्रेम संबंधों के बाद महिला ने एक बेटे को और जन्म दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसका बेटा उसी महिला को कुछ वर्ष पहले गांव बमरोली में भी अपने साथ लाया था। आरोप है कि इन्हीं संबंधों की खातिर महिला के पति ने युवक की गला काटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना महिला के भाई द्वारा दिए जाने के बाद परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बताते हैं कि पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन उसका शव गांव ले आए। शनिवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि घटना की तहरीर उन्नाव पुलिस को दे दी है। बता दें कि हंसराम छह भाइयों में सबसे बड़ा था।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत : महाशिवरात्रि पर भोले की भक्ति में रम गया तराई, हर-हर शंभू के जयकारों से गूंजे शिवालय

संबंधित समाचार