पीलीभीत : महाशिवरात्रि पर भोले की भक्ति में रम गया तराई, हर-हर शंभू के जयकारों से गूंजे शिवालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ऊं त्र्यंबकम् यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्द्धनम्। ऊर्वारुकमिव बंधनात, मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् के मंत्र जाप और हर-हर शंभू के साथ महाशिवरात्रि पर मंदिरों के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। मंदिर ही नहीं बल्कि शहर की सड़कों पर भी हर तरफ शिव की गूंज दिखने को मिली। हर कोई शिव भक्ति में लीन था।

WhatsApp Image 2023-02-18 at 2.39.59 PM
     
शिव भक्त भोले शंकर के जयकारे लगाते हुए बिना थके आगे बढ़ रहे थे। शिवालयों में जलाभिषेक करके भक्तों ने भगवान शंकर को जहां जल और दूध से नहलाया गया वहीं बेलपात्र, चंदन, धतूरा, शहद, बेर और अन्य फल चढ़ाए गए। भगवान का रुद्राभिषेक भी हुआ। श्रद्धालु को जलाभिषेक के लिए कोई समस्या न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। मंदिर के द्वार से ही बैरिकेडिंग की गई है।

WhatsApp Image 2023-02-18 at 2.40.01 PM

शहर के गौरीशंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधिया मंदिर, बल्लभ नगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर समेत हर गली मोहल्ले में बने मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भीड़ को देखते हुए विशेषकर गौरीशंकर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। सुबह चार बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। शिवालयों पर पूजा अर्चना करते हुए मानौती मांगी।

WhatsApp Image 2023-02-18 at 2.40.01 PM (1)

जैसे-जैसे सूरज का पारा चढ़ता गया वैसे-वैसे मंदिर प्रागंण में शिव भक्तों का जनसैलाब बढ़ता चला गया। हर कोई भगवान शिव की आराधना में लीन और उनके उद्घोषों के साथ मंदिरों की ओर बढ़ रहा था। वहीं मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण कराया गया।

ये भी पढ़ें : Mahashivratri 2023: शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव, बम-बम भोले के नारों से गूंजे उठे मंदिर

संबंधित समाचार