संभल: जल्द ही हर स्तर पर होगा संगठन में बदलाव- भूपेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा नेता राजेश सिंघल के पिता की मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट करने आये थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

संभल, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश से लेकर क्षेत्र, मंडल व जिला स्तर  तक भाजपा के संगठन में आंशिक बदलाव  होगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दस साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।

संभल में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के पिता जानकी प्रसाद सिंघल के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने आये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से शानदार जीत हासिल करेगी। उत्तर प्रदेश में हारी हुई लोकसभा सीटों को इस बार जीतने के लिए केंद्रीय नेतृत्व काम कर रहा है।

वहां केंद्रीय मंत्रियों के आगमन, संगठनात्मक और पार्टी के कार्यक्रम व अभियानों को निचले स्तर तक ले जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर राज्य और केंद्र में सरकार में है। सरकारों में जो काम हमने किए हैं उन कामों की चर्चा हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर कर रहे हैं।

जानकी प्रसाद का निधन निजी क्षति
संभल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह शनिवार दोपहर बाद मोहल्ला कोट पूर्वी में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के घर पर पहुंचे। वहां राजेश सिंघल के पिता जानकी प्रसाद सिंघल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह कुछ देर तक वहीं भाजपा नेता राजेश सिंघल, मुकेश सिंघल, कपिल सिंघल व परिवार के अन्य लोगों के साथ बैठे। कहा कि जानकी प्रसाद सिंघल का असमय निधन उनके लिए निजी क्षति है। जानकी प्रसाद सिंघल ने निजी तौर पर हमेशा उनके साथ खड़े रहने के अलावा पार्टी के लिए भी बड़ा योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- संभल: रिश्ता तय होने पर युवती दूसरे समुदाय के प्रेमी संग फरार

संबंधित समाचार