कासगंज से बरेली 90 मिनट में पहुंची निरीक्षण स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली सिटी से कासगंज रेलवे के स्टेशन के बीच किए गए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण सीआरएस ने मंगलवार को किया। इस दौरान सीआरएस स्पेशल ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रति घंटा से दौड़ाते हुए 108 किलोमीटर की दूरी को 90 मिनट में तय किया गया। पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ …

बरेली,अमृत विचार। बरेली सिटी से कासगंज रेलवे के स्टेशन के बीच किए गए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण सीआरएस ने मंगलवार को किया। इस दौरान सीआरएस स्पेशल ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रति घंटा से दौड़ाते हुए 108 किलोमीटर की दूरी को 90 मिनट में तय किया गया।

पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान ने मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह के साथ मंगलवार को इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी-कासगंज रेल खंड के नवविद्युतीकरण के पश्चात विशेष निरीक्षण ट्रेन से निरीक्षण किया। इसके पश्चात खान ने कासगंज-बरेली तक गति परीक्षण भी की।

निरीक्षण स्पेशल कासगंज से शाम 5.51 बजे चलकर लगभग 108 किमी की दूरी 90 मिनट में तयकर बरेली सिटी पहुंची। इस दौरान सीआरएस गाड़ी की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया। इस कार्य को सम्पादन के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को मार्च, 2019 में सौपा गया। रेल सुरक्षा आयुक्त ने बरेली सिटी कासगंज के मध्य बदायूं, उझानी एवं सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशनों का भी गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एके शुक्ला, महाप्रबंधक (आरवीएनएल) मनोज पांडेय, इज्जतनगर मंडल से वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) सतेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी एनके जोशी, मंडल इंजीनियर (मुख्यालय) मोहम्मद मसूद, मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार