हल्द्वानी: शहर में घंटों रही बिजली कौटती
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में रविवार को छुट्टी वाले दिन भी बिजली की आंख मिचौली चालू रही। अघोषित कटौती के चलते घंटों बिजली गुल रही। बिजली कटौती के चलते कई इलाकों में पानी के मोटर का भी संचालन ठप रहा। जिसके चलते शहरियों के सामने पेजयल की समस्या बनी रही।
आदर्श कॉलोनी, इंद्रानगर, समता आश्रम गली, देवलचौड़, राजपुरा समेत कई क्षेत्रों में करीब दिनभर में तीन से चार घंटे तक बिजली बाधित रही। रोस्टिंग के चलते सुबह 10 बजे से लाइट गुल हो गई। करीब 12 बजे बिजली आई लेकिन थोड़ी देर ही रूकने के बाद फिर से बिजली गायब हो गई।
बिजली गुल होने के कारण कई इलाकों में पेयजल सप्लाई बाधित रही। जिसके चलते हजारों की संख्या में आमजनों को पानी के लिए जूझना पड़ा। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि रोस्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
