काशीपुर: प्रधानाचार्य की मौत के मामले अज्ञात वाहन चालक पर केस
काशीपुर, अमृत विचार। चार दिन पूर्व हुई अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधानाचार्य की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्रीन वैली कॉलोनी ग्राम तातारपुर लालू नजीबाबाद बिजनौर यूपी निवासी चन्द्रमोहन ने बताया कि 16 फरवरी की शाम को उनके बड़े भाई प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह नजीबाबाद से अपने बच्चों के पास किच्छा जा रहे थे।
कुंडा क्षेत्र के लालपुर शिव मंदिर के पास वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें राहगीरों व पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
