किच्छा: कोतवाली के बाहर छोड़ दिया विशालकाय अजगर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली में अजगर निकलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। बताया जाता है कि क्षेत्र में अजगर दिखाई दिया।

भवन स्वामी ने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र से सांप पकड़ने वाले बुलाया। उसने अजगर को पकड़कर कोतवाली गेट छोड़ दिया और चला गया। कुछ देर बाद जब जब पुलिस कर्मियों ने करीब 10 फुट से अधिक लंबा अजगर देखा तो उनके होश उड़ गए। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। 

 

 

संबंधित समाचार