अयोध्या: गाजे-बाजे के साथ शिवभक्तों ने निकाली शोभायात्रा 

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, अयोध्या। महाशिवरात्रि पर पूरा जनपद शिवभक्ति में लीन रहा। हर तरफ हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। वहीं रिकाबगंज में जवाबी कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही महाशिवरात्रि उत्सव समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ शोभयात्रा निकाली गई और शिव-पार्वती प्रतिमा का गुप्तारघाट पर विसर्जन किया गया।
  
महाशिवरात्रि उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी बजरंगी साहू ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल भक्त झूमते, नाचते, गाते गुप्तारघाट तक गए और बोलबम के जयकारों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा का नेतृत्व उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कनक, संयोजक राजेश गौड़ व केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया। इस दौरान सुनील मौर्य, अखिलेश पाठक, बुद्धिपाल प्रजापति, रामकुमार सिंह राजू, अजय विश्वकर्मा, किशन मौर्य, शशि सामंत मौर्य, विशाल गुप्त, किशोर, विश्वास, राधेश्याम, अरुण, बलदेव राजपाल, अर्जुन, अमित, मोनू, बलराम, रामजी शर्मा, मनोज गौड़ समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- Breaking News: गाजियाबाद में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, कई मजदूर दबे

संबंधित समाचार