हल्द्वानी: प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेकर लौटे 50 किसान
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्राकृतिक खेती की विभिन्न विधाओं को जानने के लिए हरियाणा कुरुक्षेत्र के गुरुकुल प्रतिष्ठान से 50 किसानों का दल उत्तराखंड लौट आया है।
16 से 18 फरवरी तक दल में शामिल सभी किसानों ने गुरुकुल के 180 एकड़ में हो रही प्राकृतिक खेती को देखा और विभिन्न खाद एवं कीटनाशक, जीवामृत, घन जीवामृत, दसपर्णी, नीमास्त्र आदि के बारे में जानकारी हासिल की।
वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में रासायनिक खेती के दुष्परिणामों को देखते हुए किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी कृषि लागत को कम कर सकते हैं और उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। दल में किसानों के साथ आत्मा परियोजना के निदेशक कमल कुमार पंत, जैविक प्रशिक्षण अनिल पांडे, राजेश कुमार भी शामिल रहे।
