हल्द्वानीः 400 कैडेट्स ने दी NCC 'C'  प्रमाण पत्र परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शनी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को एनसीसी सी प्रमाण पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 400 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।

परीक्षा में नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न विद्यालयों के एयर विंग और आर्मी विंग एनसीसी के कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा कर्नल पीएस सिकरवार की निर्देशानुसार की गई। इस अवसर पर 78 एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर रामाश्रय सिंह चौहान, लेफ्टिनेंट किशोर थापा, सूबेदार कुंवर सिंह, हवलदार गोकुल एवं इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ रेखा जोशी, कैप्टन शलभ गुप्ता, कैप्टन सुनील कुमार, लेफ्टिनेंट प्रणवीर प्रताप चौहान, एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ विनय चंद्र जोशी, प्रधान सहायक जावेद अहमद, प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा टम्टा आदि सम्मिलित थे। 

कर्नल पीएस सिकरवार ने बताया कि सी प्रमाण पत्र परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के समय छूट प्रदान की जाती है। अर्धसैनिक बलों एवं सेना में इन एनसीसी कैडेट्स को वरीयता दी जाती है। कई बड़ी कंपनियां अपने यहां सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में भी एनसीसी सी सर्टिफिकेट प्राप्त छात्रों को रोजगार देते हैं। एनसीसी में सी प्रमाण पत्र की परीक्षा के बाद छात्रों को एनसीसी से मुक्त कर दिया जाता है। वर्तमान समय में देश में लगभग 14 लाख एनसीसी कैडेट्स हैं।

संबंधित समाचार