काशीपुरः घायल ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। हरिद्वार रोडवेज डिपो की बस से टकराकर घायल ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शनिवार को दुर्गा कॉलोनी जसपुर खुर्द निवासी ई-रिक्शा चालक गजेंद्र कुमार सवारी लेकर कुंडा चौराहे की ओर आ रहे थे। बैलजूड़ी के पास जसपुर की ओर से आ रही हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी।

मृतक के बेटे शुभम कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार