बिजनौर: मुस्लिम शिवभक्त को कांवड़ लाने पर गांव छोड़ने का दबाव, पुलिस से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नहटौर( बिजनौर), अमृत विचार। मनोकामना पूरी होने पर मुस्लिम युवक ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की। लेकिन उसे मुस्लिम समाज के कुछ लोग परेशान करके गांव छोड़ने का दबाव बनाने लगे। युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
    
क्षेत्र के गांव शेरपुर बल्ला निवासी मोहम्मद अफनान पुत्र अब्दुलहक ने मनोकामना पूर्ण होने पर शिवरात्रिपर हरिद्वार से गंगाजल लाकर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जिस पर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं मोहम्मद अफनान का कहना है कि आपसी भाईचारा व साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखना हम सबका दायित्व हैं। 

जिस तरह हिंदू भाई अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर रोजा रखकर साम्प्रदायिक सोहार्द व आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उसी तरह उसकी मनोकामना पूर्ण होने पर वह भी 15 फरवरी को घर से हरिद्वार जल लेने के लिए निकला था। वह पूरी आस्था के साथ हरिद्वार से गंगा जल लाया और उसने मंदिर में चढ़ाया। हरिद्वार से गंगा जल लाकर मंदिर में चढ़ाने का पता चलने पर गांव के उसके समाज के कुछ लोग तरह तरह से परेशान करके गांव से निकालने का दबाव बना रहे हैं।

 उसने बताया कि अपनी आस्था व आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाने के उद्देश्य से ही वह गंगाजल लाया है। उसका मकसद सभी धर्मों के पर्व आपसी भाईचारा और प्रेम से मिलजुलकर मनाने का है। वह स्वयं एक सच्चा मुसलमान है और वह सभी धर्मों का सम्मान करता है। मोहम्मद अफनान ने उसे परेशान करने वालों पर कार्रवाई करने और उसकी सुरक्षा की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: फरार आदित्य राणा के घर के पुलिस ने उखाड़े खिड़की-दरवाजे 

संबंधित समाचार