Unnao में दर्दनाक हादसे का Live Video, देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, डीसीएम से टकराई स्कूटी, जानें- फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में हादसे में युवक की मौत का वीडियो वायरल।

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी डीसीएम से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्नाव, अमृत विचार। Unnao Accident सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नार्मल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी सड़क पर खड़ी डीसीएम से जा भिड़ी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सदर कोतवाली के दुपरापुर मोहल्ला निवासी अमन (18) पुत्र राजेश त्रिपाठी दही थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता है। रविवार की छुट्टी प रवह खाना खाने के बाद घर से स्कूटी लेकर भरत मिलाप जाने की बात कह कर निकला था। तेज रफ्तार स्कूटी शहर के नार्मल स्कूल के पास सड़क पर खड़ी डीसीएम से जा टकराई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक के पास से बरामद हुए मोबाइल के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। उसकी मौत की सूचना से मां मधुलिका समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

संबंधित समाचार