6 महीने की नौकरी और 1 करोड़ की सैलरी, फिर भी कोई करने को तैयार नहीं
एबरडीन। सोचिए क्या हो अगर कोई आपसे कहे कि 6 महीने की नौकरी और 1 करोड़ रुपए हाथ में लेकिन फिर भी कोई नहीं करना चाहता। जी हां, दरअसल ये नौकरी नॉर्थ सी के पास कोस्ट ऑफ एबरडीन में ऑफर की जा रही है। इस जॉब को करने के लिए एक शर्त है और वह ये है कि इसे 6 महीने तक एक साथ ही करना होगा। इसके अंदर आपको 1 हफ्ते की सिक लीव भी दी जाएगी। इस नौकरी में एक दिन में 12 घंटे की शिफ्ट होगी।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस नौकरी को करने वालों को एक दिन के लिए 36 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। अगर आपने यहां 2 साल टिककर नौकरी कर ली और 6-6 महीने की दो शिफ्ट पूरी कर ली तो आपकी सैलरी 1 करोड़ रुपए तक हो जाएगी। यह नौकरी कौन दे रहा है यह तो नहीं पता लेकिन कंपनी खुद को एनर्जी मार्केट का बड़ा प्लेयर बता रही है।
यह नौकरी आपको स्कॉटलैंड में दी जाएगी। इसमें आपको मैकेनिक का काम करना होगा। आपको काम ये करना होगा कि समुद्र में मौजूद रिग से गैस और तेल का खनन करना है। नौकरी ऑफर करने वालों का कहना है कि इस जॉब के लिए अलग-अलग तारीखें और ट्रिप मौजूद है जिसे कर्मचारी अपने हिसाब से निर्धारित कर सकता है।
आपको कब और कितना काम करना है यह सबकुछ आप ही तय करेंगे। बस इस नौकरी के साथ एक पेंच फंसा हुआ है। वह ये कि इसे अप्लाई करने वाले सर्टिफाइड सेफ्टी और टेक्निकल ट्रेनिंग किए हों और काम करने के लिए शख्स को रिग में ही 6 महीने तक रहना है। इसलिए कंपनी को महीने भर में भी इस पोस्ट के लिए 5 लोग नहीं मिले।
ये भी पढ़ें- JEE Mains 2023 Session 2 के लिए Registration शुरू, ऐसे करें आवेदन
