बाजपुर: मौत के मामले में ससुरालियों पर केस दर्ज
बाजपुर, अमृत विचार। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि 15 फरवरी को ग्राम बल्ली बन्नाखेड़ा में नवविवाहिता उर्मिला पत्नी सूरज ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी जिसमें मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगाना पाया गया। मृतका के भाई नई सड़क बरहैनी निवासी दिनेश पुत्र स्व.खूबचंद द्वारा सोमवार को कोतवाली बाजपुर में अपनी बहन की मृत्यु के संदर्भ में तहरीर दी गई। जिसमें मृतका के पति सूरज पुत्र वीर सिंह व जेठानी कल्लो पत्नी शीशपाल सिंह पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया गया है जिसके चलते इस प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने धारा 304 बी आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।
