हल्दूचौड़: भूमि दान दाता के पत्र का राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्दूचौड़, अमृत विचार। क्षेत्र के किशनानवाड़ गांव निवासी भूमि दान दाता पूरन चंद्र सुनाल द्वारा दान की गई जमीन पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संदर्भ में राष्ट्रपति सचिवालय को भेजे गए पत्र में अग्रिम कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव कार्यालय उत्तराखंड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण पूरन चंद सुनाल द्वारा वर्ष 2006 में अदालत में वाद दायर किया गया था जिसमें दावा किया गया है कि उनकी जमीन को उनके ही कुछ लोगों ने बदनीयत से कब्जा कर लिया है। लिहाजा पूरन चंद सुनाल उक्त जमीन पर अपना हक जताने का दावा करते हुए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

पूरन चंद सुनाल द्वारा लगभग 3 बीघा जमीन तथा अपना मकान स्वास्थ्य केंद्र पुलिस चौकी और दिव्यांगों के स्कूल हेतु दान दिए जाने की भी घोषणा कर दी गई है। उनके द्वारा मृत्यु के उपरांत अपना शरीर दान किए जाने की घोषणा भी की गई है। उन्होंने राष्ट्रपति सचिवालय को पत्र भेजकर अपनी व्यथा सुनाई है।

पत्र के सिलसिले में मुख्य सचिव उत्तराखंड कार्यालय को अग्रिम कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया है, जिस क्रम में उत्तराखंड शासन की अनुसचिव गीता शरद द्वारा पूरन चंद सुनाल को भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया है कि इस संदर्भ में जिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव