BPL 2023: सैंड डायमंड को 18 रनों से हराकर बांबेश्वर ट्रैकर्स फाइनल में पहुंचा, मिलन यादव चुने गए प्लेयर आफ दी मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में बांबेश्वर ट्रैकर्स ने सैंड डायमंड को 18 रनों से हराया।

बांदा में बांबेश्वर ट्रैकर्स ने सैंड डायमंड को 18 रनों से हराकर बांबेश्वर ट्रैकर्स फाइनल में पहुंचा। इसमें मिलन यादव प्लेयर आफ द मैच चुने गए।

बांदा, अमृत विचार। बांबेश्वर ट्रैकर्स टीम ने बांदा प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-4 के पहले सेमीफाइनल मैच में सैंड डायमंड को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। बांबेश्वर ट्रैकर्स के गेंदबाज मिलन यादव मैन आफ दी मैच चुने गए। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल रनगढ़ योंकर्स और नवाब टैंक वेब्स के बीच होगा। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बांदा प्रीमियर लीग सीजन-4 के पहले सेमीफाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांबेश्वर ट्रैकर्स टीम ने आदर्श सिंह के 46 और मानस के 41 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 143 रनों का स्कोर खड़ा किया। सैंड डायमंड के बालर मोहम्मद अहमद ने तीन और तरुण नंदा ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में सैंड डायमंड टीम 125 रन बना सकी।

इरफान अली ने 39 और उत्कर्ष मौर्य ने 31 रनों का योगदान दिया। बांबेश्वर ट्रैकर्स टीम के गेंदबाज मिलन यादव ने चार विकेट लिए। 18 रनों से मैच जीतकर बांबेश्वर ट्रैकर्स ने बीपीएल के फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। बीपीएल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच रनगढ़ योंकर्स और नवाब टैंक वेब्स टीमों के बीच दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।

संबंधित समाचार