बरेली: MJPRU के 36 शोध केंद्रों पर प्री-पीएचडी कोर्स वर्क शुरू
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सभी 36 शोध केंद्रों पर सोमवार से प्री-पीएचडी कोर्स वर्क शुरू हो गया। बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान, चित्रकला समेत छह विषयों में भी प्री-पीएचडी कोर्स वर्क शुरू हो गया। विश्वविद्यालय ने पहली बार महाविद्यालयों में भी शोध केंद्र बनाकर प्री-पीएचडी कोस वर्क की जिम्मेदारी दी है।
बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के उद्घाटन सत्र में कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार पहुंचे। उन्होंने छात्रों को शोध की मूल प्रवृत्ति और रचनात्मक कार्य में शोध के महत्व को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जब तक सामाजिक अनुसंधान में नवाचार और सामाजिक आवश्यकताओं को ध्यान में नहीं रखा जाएगा तब तक स्तरीय शोध कार्य संभव नहीं हो पाएंगे।
प्रारंभिक सत्र, डॉ. रमेश त्रिपाठी, अश्विनी कुमार सिंह, प्रो. शकुंतला सिंह उपस्थित रहे। चित्रकला विभाग में प्रो. प्रवीन तिवारी और प्रो. एनएन पांडेय ने शोधार्थियों को जानकारी दी। विश्वविद्यालय परिसर के विधि विभाग में डॉ. अमित कुमार सिंह के निर्देशन में कोर्स वर्क शुरू हुआ। रसायन विज्ञान विभाग में समन्वयक प्रो. एसके पांडेय, बीएड/एमएड विभाग में शिक्षा शास्त्र विषय में समन्वयक प्रो. रश्मि अग्रवाल और एमजीएमपीजी कॉलेज, संभल में प्राचार्य एवं समन्वयक प्रो. योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में भूगोल प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का आरंभ हुआ।
ये भी पढ़ें- बरेली: मंडी में सस्ती सब्जियों की बहार... शादी-ब्याह के सीजन में दिल बाग-बाग
